कौन से फल सिर्फ सर्दियों में मिलते हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 16:35

सर्दियों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए खाएं ये 5 विंटर फ्रूट्स, सर्दी-जुकाम, बुखार से नहीं होंगे परेशान

Fruits to Boost Immunity in Winter: सर्दियों का मौसम जहां भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाता है, वहीं अपने साथ कई तरह के इंफेक्शन, वायरल डिजीज भी लेकर आता है. सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश, बुखार, निमोनिया, मच्छर जनित बीमारियों से लोग इस मौसम में परेशान रहते हैं. ऐसे में जरूरी है ठंड में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट करना. इसके लिए आप विंटर में उपलब्ध खट्टे फलों को डाइट में शामिल करें. खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर आपके शरीर को बीमारियों, इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देते हैं. इन पांच फलों के सेवन से आप बूस्ट करें अपनी इम्यूनिटी और ठंड में रखें खुद को स्वस्थ.

क्रैनबेरीज के सेवन से शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होती है. ये छोटे-छोटे लाल रंग के मीठे बेरीज हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल और कोरोनरी आर्टरी डिजीज होने के रिस्क को कम करते हैं. इस मौसम में इम्यूनिटी बूस्ट करना है तो इसे सलाद में डालकर खा सकते हैं या फिर इसका जूस आप पी सकते हैं.

ठंड के मौसम में खट्टे फलों में संतरा खूब मिलता है. विटामिन सी और कैल्शियम से भरपूर संतरा इम्यूनिटी को बूस्ट करने में काफी कारगर है. साथ ही ये हाई कोलेस्ट्रोल लेवल को भी कम करता है और कई अन्य रोगों से भी शरीर को बचाता है.

इस मौसम में अमरूद भी खूब मिलता है. विटामिन सी, डी, बी6 के अलावा अमरूद में कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम आदि भी होता है. अमरूद एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है, जो खतरनाक फ्री रैडिकल्स से शरीर को सुरक्षित रखता है. चूंकि, इसमें फाइबर होता है, इसलिए ये पेट की सेहत, हाजमा, पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखता है.

कीवी का सेवन करने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, क्योंकि इसमें भी विटामिस सी भरपूर मात्रा में होती है. इसके अलावा ये फल ब्लड क्लॉटिंग, हाई ब्लड प्रेशर नहीं होने देता है. आंखों की रोशनी को सुधारता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर से फ्री रैडिकल्स को हटाते हैं.

शरीफा भी सर्दियों में खूब मिलता है और इसमें भी विटामिन सी, बी6 प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है. साथ ही कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स भी इसमें होते हैं. शरीफा में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं, जो शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info